ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : SDRF टीम ने केबिन में फंसे चालक को सात घंटे में किया सकुशल रेस्क्यू।||Lucknow: The SDRF team successfully rescued the driver trapped in the cabin within seven hours.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :  
SDRF टीम ने केबिन में फंसे चालक को सात घंटे में किया सकुशल रेस्क्यू।
◆हादसे के बाद ट्रक हटाने पहुंची क्रेन भी पलटी,सात घंटे बाधित रहा यातायात।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र स्थित शहीद पथ पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा। भीषण टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे की सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद शहीद पथ पर करीब सात घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विस्तार : 
जानकारी के मुताबिक शनिवार 21 नवंबर को भोर करीब चार बजे कानपुर रोड से गोमतीनगर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक उतरेठिया के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया और चालक गुलाम गौस उसमें फंस गया।
सूचना मिलते ही वाहिनी मुख्यालय लखनऊ की ई-दल प्रथम टीम निरीक्षक अमित कुमार भार्गव के नेतृत्व में सुबह 4:54 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम सुबह 5:21 बजे मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक गुलाम गौस पुत्र मोहम्मद हसीन, निवासी जौहरूद्दीनपुर, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक डंपर का डीजल खत्म हो गया था। उसका चालक बाहर से डीजल मंगवाकर डाल रहा था, तभी पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक डंपर में घुस गया। गनीमत रही कि डंपर चालक हादसे में बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने के लिए मौके पर बुलाई गई क्रेन भी पलट गई। इससे डिवाइडर की ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई और राहत कार्य में अतिरिक्त देरी हुई। बाद में दूसरी क्रेन बुलाकर ट्रक और पलटी हुई क्रेन को हटाया गया। सुबह करीब 11 बजे रास्ता साफ कराया जा सका। इस दौरान शहीद पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस को डायवर्जन करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि घायल चालक ट्रक में केमिकल लादकर कानपुर के रनिया से बाराबंकी के कुर्सी जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शहीद पथ पर पहले से ही सजावट और तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच हुए हादसे ने कई घंटे तक यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें