गोण्डा।
इटियाथोक क्षेत्र के जयप्रभा ग्राम में 17 नवम्बर से राजन जी महाराज की 9 दिवसीय भव्य रामकथा शुरू हुई है। कथा के आयोजक आलोक दास जी महाराज हैं। कथा में सीएम योगी और सीएम मोहन यादव का आगमन होना है। इसको लेकर जोरदार तैयारियां चल रही है।
ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद शुक्ल ने बताया कि कथा में 20 नवम्बर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और 21 नवम्बर को मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के संभाविक आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। कथा आयोजक आलोक दास जी महराज के जानकीनगर पोखरा स्थित आवास पर पहले से एक हेलीपैड बना है और सीएम के आगमन को लेकर बगल में दूसरा हेलीपैड बनकर लगभग तैयार हो चुका है। कथा स्थल पर पांडाल के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अनेक जगह वैरीकेटिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में अनेक पुलिसकर्मी चप्पे चप्पे पर तैनात किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल को भी ग़ैरजनपद से बुलाया गया है। पीएसी की 3 बटालियन भी यहां बुलाई गई है।
कार्यक्रम में दो प्रदेशो के सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर कथा में ट्रस्ट द्वारा जारी किए गए सभी पास तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। मुख्य जगहों पर आमजनों और खासजनों के आने जाने की व्यवस्था अब पूरी तरह से सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दी गई है। कथा में अनेक वीआईपी के आगमन को लेकर दीनदयाल शोध संस्थान जय प्रभा ग्राम के दक्षिण तरफ हेलीकाप्टर लैंडिंग के लिए भी एक और हेलीपैड बन रहा है।
कथा में शुक्रवार को सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त देवीपाटन दुर्गा शक्ति नागपाल और डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने डीएम रमेश रंजन एवं एसपी अभिषेक झा संग कथा स्थल का गुरुवार को निरीक्षण किया। अन्य स्थानों का भी उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने सभी तैयारियों का अवलोकन किया एवं जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने कथा आयोजक से भी कई विषयों पर वार्ता की।
कथा में वीआईपी गैलरी और मंच पर प्रतिदिन करीब 50 कुंतल विभिन्न प्रकार के पुष्प लग रहे हैं। अरविंद शुक्ल ने बताया कि इनको कलकत्ता और बेंगलोर से मंगाया गया है। कथा मंच के लिए कन्नौज से इत्र मंगाया गया है, जिसका नियमित छिड़काव हो रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)