ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग सख्त, नियम तोड़ने पर हार्वेस्टर संचालकों पर होगी तत्काल कार्रवाई।||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :  
पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग सख्त, नियम तोड़ने पर हार्वेस्टर संचालकों पर होगी तत्काल कार्रवाई।
दो टूक  :  फसल कटाई के सीजन में पराली जलाने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। अब बिना फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र के कम्बाईन हार्वेस्टर चलाना संचालकों को भारी पड़ेगा। नियमों की अनदेखी करते पकड़े जाने पर हार्वेस्टर तत्काल सीज कर दिया जाएगा।
दो टूक : उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने जनपद के सभी कम्बाईन हार्वेस्टर मालिकों एवं संचालकों को दो टूक चेतावनी दी है कि फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) अथवा स्ट्रा रेक-बेलर या अन्य उपयुक्त फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र लगाना अनिवार्य होगा। बिना निर्धारित उपकरण के हार्वेस्टर संचालित करने की छूट किसी को नहीं मिलेगी।
विस्तार : उप कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित हार्वेस्टर को तत्काल सीज कर दिया जाएगा। सीज मशीन तभी छोड़ी जाएगी, जब मालिक अपने खर्च पर उसमें सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगवाएगा। कृषि विभाग ने सभी संचालकों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है।
विभाग का उद्देश्य खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाना और पराली से फैलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना है। ऐसे में हार्वेस्टर संचालकों की मनमानी पर अब विभाग की सीधी नजर रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें