अम्बेडकरनगर :
परिवार की पहली MBBS डॉक्टर बनीं अपर्णा,खुशी का महौल।
भारत में मेडिकल प्रैक्टिस का लाइसेंस किया हासिल।।
ए.के. चतुर्वेदी
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद की भीटी तहसील अंतर्गत ग्राम छितुनी छोटी की होनहार बेटी डॉ. अपर्णा तिवारी ने FMGE (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव और जनपद का गौरव बढ़ा है। भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए आवश्यक परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने मेडिकल प्रैक्टिस के लाइसेंस की पात्रता हासिल की है।
राजीव कुमार तिवारी एवं श्रुति तिवारी की सुपुत्री अपर्णा ने वर्ष 2024 में रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने कठिन FMGE परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने चिकित्सकीय करियर की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया। इस उपलब्धि के साथ वह अपने परिवार की पहली MBBS डॉक्टर बन गई हैं।
अपर्णा की सफलता से उनके दादा रामसुख तिवारी, बाबा डॉ. चंद्रभान तिवारी सहित परिवार के वरिष्ठजनों में खुशी की लहर है। दिनेश तिवारी, अशोक तिवारी, विजय बहादुर तिवारी और दिलीप कुमार तिवारी समेत समस्त तिवारी परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर विदेश में मेडिकल शिक्षा हासिल करने और कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली अपर्णा ने क्षेत्र की अन्य बेटियों के सामने भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी उपलब्धि ने परिवार की कई पीढ़ियों के सपनों को साकार करते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए नई उम्मीद जगाई है।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर अमरेन्द्र तिवारी, महेन्द्र तिवारी, सुरेश तिवारी, अमरेश तिवारी, प्रशांत तिवारी, अंकुर तिवारी, संदीप तिवारी, संजीव तिवारी एवं चिन्मय तिवारी सहित रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने डॉ. अपर्णा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल चिकित्सकीय जीवन की कामना की है।
