गोण्डा।
विधानसभा क्षेत्र मेहनौन की पावन धरा पर परम पूज्य आलोक दास जी महाराज के पावन सानिध्य एवं विशेष प्रयासों से आगामी 17 नवंबर से 25 नवंबर तक चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पं. दीनदयाल शोध संस्थान, जयप्रभा ग्राम, महाराजगंज (ब्लाक इटियाथोक) के प्रांगण में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से 9 दिवसीय भव्य एवं दिव्य श्रीराम कथा में भक्तों को कथा श्रवण का अवसर मिलेगा। कथा स्थल पर शुक्रवार शाम को मेंहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ दयानंद प्रसाद ने पहुंचकर चल रही व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद कथा आयोजक आलोक दास जी महराज से सभी ने कई विंदुओ पर विचार विमर्श भी किया। डीएम ने कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन, बैठने की व्यवस्था, साफ सफाई, विजली, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात अधिकारियों ने विधायक व आयोजक संग पास स्थित पोखरा पर आलोक दास जी महाराज के आश्रम पर पहुंचकर चल रही व्यवस्थाओ का अवलोकन किया।
ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद शुक्ल ने बताया कि श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट व श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महंत आलोक दास जी के सानिध्य में श्रीराम कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन होना है। इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा में बैठने के लिए करीब ढाई लाख लोगों के लिए मनमोहक पंडाल बन रहा है। कथा समापन के बाद 26 व 27 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
वहीं इटियाथोक पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता ने बताया कि श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर बिजली विभाग ने खास व्यवस्था की है। इसके तख्त 15 से 30 नवंबर तक कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। पावर हाउस से संचालित 11 केवी बलरामपुर ग्रामीण फीडर को आयोजन के दौरान कटौती मुक्त रखने की मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि देवीपाटन मंडल के मुख्य अभियंता (विद्युत) यदुनाथ यथार्थ के प्रस्ताव पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप भागिया ने विशेष आपूर्ति को मंजूरी दी है।।
