अम्बेडकरनगर :
बढ़ती ठंड के मद्देनजर समाज सेवी संस्था ने ग्रामीण इलाकों में बांटे कम्बल।।
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर अकबरपुर के समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक मौर्य ने आज विधानसभा अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम अमौली मोहिउद्दीनपुर व जल्लापुर मसेड़ा में पहुंचकर ग्रामवासियों से संवाद किया और ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल भेंट किए। इस अवसर ग्रामीणों ने रामनगर नरसिंहपुर और अमौली मोहिउद्दीनपुर के मध्य पवित्र तमसा नदी पर पक्के पुल के निर्माण का विषय क्षेत्र की वर्षों पुरानी और अत्यंत महत्वपूर्ण मांग का ग्रामवासियों ने ज्ञापन दिया।
अमौली मोहिउद्दीनपुर गांव में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट ( बीसी सखी) के एक प्रतिनिधि मंडल ने विवेक मौर्य को की विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं, कार्यक्षेत्र की कठिनाइयों तथा बहुप्रतीक्षित ऋण माफी के संबंध में बीसी सखियों ने महत्वपूर्ण ज्ञापन दिया। जिस विवेक मौर्य का कहना है कि “
बीसी सखियां आज गांवों में डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेश को घर-घर पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। आज जनपद में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ और बैंकिंग सखियों के रूप में अपनी सेवाएं दे रहीं बीसी सखियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। ऐसे में उनके सामने आ रही आर्थिक व प्रशासनिक अड़चनों को दूर करना और उनके हितों की रक्षा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा”
नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा विगत कई वर्षों से ठंड के मौसम में जरूतमंदों को प्रति वर्ष 2500 कंबल का वितरण किया जाता है। अब तक अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में विवेक मौर्य द्वारा 10,000 से ज़्यादा कंबल का वितरण किया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जैसे पिछड़े ज़िले में नारायण फ़ाउंडेशन के कार्यों को वहाँ की जनता का भरपूर आशीर्वाद व सराहना मिल रही है। विवेक मौर्य ने अकबरपुर में अब तक अपने निजी प्रयासों से एक भाई धर्म का निर्वहन करते हुए 98 जरूरतमंद बहन-बेटियों का पूरी रीति रिवाज और मान-सम्मान के साथ विवाह करा चुके हैं। नारायण फ़ाउंडेशन का प्लास्टिक मुक्त अभियान अंबेडकरनगर बहुत ही चर्चित अभियान है जिसके अन्तर्गत पूरे अम्बेडकरनगर ज़िले में 35,000 से ज़्यादा जूट बैग बाँटे जा चुके हैं और इस वितरण का क्रम अनरवत जारी है। विगत दिनों भीषण गर्मी के समय विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे फल-सब्ज़ी विक्रेताओं, मोची, व अन्य ज़रूरतमंदों को धूप व बारिश से बचाव के लिए बड़े साइज़ के 5000 छातों का वितरण किया गया था। प्राथमिक स्तर पर किसी भी छात्र को पठन सामग्री की कमी ना हो, उसकी शिक्षा में बाधा ना हो इसके लिए अब तक 10000 स्कूल बैग का वितरण किया गया, अति ग़रीब बेटियों की शादियों में कोई अड़चन ना आए, क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े नारायण फ़ाउंडेशन इसके लिए कृतसंकल्पित है।
