ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर : कृषि विज्ञान केंद्र पांती में 10 किसानों को निःशुल्क वितरित किए कृषि उत्पाद।।||Ambedkar Nagar: Free agricultural products were distributed to 10 farmers at the Agricultural Science Center, Panty.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर : 
कृषि विज्ञान केंद्र पांती में 10 किसानों को निःशुल्क वितरित किए कृषि उत्पाद।।
।।पूनम तिवारी।
दो टूक :  कृषि विज्ञान केंद्र, पांती में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत उर्वरकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रामजीत उपस्थित रहे। इस दौरान इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद ने किसानों को नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, नैनो जिंक, नैनो कॉपर एवं सागरिका के उपयोग और उनके लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. रामजीत ने किसानों से खेती की लागत कम करने और मृदा की उर्वरता बनाए रखने के लिए इफको बायो डी-कम्पोजर एवं नैनो उर्वरकों के प्रयोग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित 10 प्रगतिशील किसानों को नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, बायो डी-कम्पोजर, तरल कंसोर्टिया एवं 10 किलोग्राम सागरिका दानेदार उत्पाद निःशुल्क वितरित किए गए। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मौजूदगी में नैनो डीएपी के प्रयोग का प्रदर्शन भी कराया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. रेखा, एसएफए राहुल कुमार, एसएफए हॉटस्पॉट अभय वर्मा सहित लगभग 40 किसान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें