ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

उन्नाव : यातायात और फार्मेसी वीक पर निकली संयुक्त जागरूकता रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी।||Unnao: A joint awareness rally was organized for Traffic and Pharmacy Week, and the SP flagged it off.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
उन्नाव : 
यातायात और फार्मेसी वीक पर निकली संयुक्त जागरूकता रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी।
दो टूक : उन्नाव जनपद के यातायात जागरूकता माह एवं फार्मेसी वीक के तहत शनिवार को स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त रैली निकाली गई। गांधी नगर तिराहे से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने आईपीएसआर मेडिकल इंस्टिट्यूट, सोहरामऊ के प्रबंधन के साथ हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विस्तार :
रैली में मेडिकल इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं और यातायात पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को बिना चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच के दवाओं का सेवन न करने, दवाओं का सही इस्तेमाल करने तथा प्रशिक्षित फार्मासिस्ट से सलाह लेने के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं, यातायात पुलिसकर्मियों ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की। रैली के माध्यम से आमजन को सुरक्षित यातायात नियमों के पालन और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें