गोण्डा।
ब्लाक क्षेत्र इटियाथोक के जय प्रभा ग्राम जानकीनगर स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कालेज में नौ दिवसीय रामकथा का भव्य शुभारम्भ बीते मंगलवार को हुआ है। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से यहां रामकथा की जा रही है। कथा आयोजक श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अद्द्यक्ष आलोक दास जी महराज हैं।
ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद शुक्ला ने बताया कि कथा में 21 नवम्बर को शाम 3 बजे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का आगमन होगा और वह यहां करीब 1 घंटे रहेंगे।
बता दे कि आज यहां मध्यप्रदेश के सीएम के संभाविक आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। कथा स्थल पर अंदर बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
अरविंद शुक्ल ने बताया कि कथा आगामी 25 नवंबर तक चलेगी जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा समापन के बाद 26 व 27 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से पूरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल और राजन जी महराज के यूट्यूब चैनल पर भी हो रहा है।।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)