ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी का निधन,शोक की लहर,शोक संदेशों का तांता।।||Lucknow: CM Yogi Adityanath's mother passes away, causing an outpouring of grief and condolence messages.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी का निधन,शोक की लहर,शोक संदेशों का तांता।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 20 नवंबर 2026 को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ की मां ने अंतिम सांस ली। 91 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ इस वक्त गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में 50 हजार युवाओं को टैबलेट वितरित कर रहे हैं। अभी उनका संबोधन चल रहा है। मुख्यमंत्री की माता के निधन की सूचना जैसे ही प्रसारित हुई, इंटरनेट मीडिया पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दुखद घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि मां का साया उठना जीवन की सबसे असहनीय पीड़ा है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें