शनिवार, 14 नवंबर 2026

लखनऊ : तेलीबाग में तेजरफ्तार का तांडव,विरोध पर कार से कुचलने की कोशिश,दो गिरफ्तार।||Lucknow: Speeding rampage in Telibagh,Attempt to crush a protester with a car, two arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
तेलीबाग में तेजरफ्तार का तांडव,
विरोध पर कार से कुचलने की कोशिश,दो गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग में पड़ोसियों के विवाद के दौरान मारपीट के बाद अधिवक्ता लिखी कार चालक ने तेज रफ्तार में कुचलने की कोशिश किया।घटना से कालोनी मे अफरा तफरी का महौल बन गया इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने  आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर कार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई मे जुट गई।
●विस्तार : 
जानकारी के मुताबिक थाना पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल में क्रेटा कार की टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में कार चालक ने अपने साथियों को बुलाकर अमन सिंह और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने परिवार के लोगों को कुचलने की नीयत से तेज रफ्तार में क्रेटा कार दौड़ा कर कालोनी मे दहशत गर्दी फैला दी। मामले में पीजीआई पुलिस ने मुख्य आरोपी चालक गुलाम अरमान और उसके एक साथी मोहम्मद याकूब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार भी बरामद कर ली है।
●थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वृंदावन योजना तेलीबाग निवासी अमन सिंह ने 13 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि गुलाम अरमान ने अपनी क्रेटा कार से उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथियों को बुलाकर अमन सिंह व उनके परिवार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले मे स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 581/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और चश्मदीदों के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी गुलाम अरमान (33) और मोहम्मद याकूब (18) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गुलाम अरमान ने मोटरसाइकिल में टक्कर लगने के बाद विवाद होने, साथियों को बुलाकर मारपीट करने और बाद में परिवार के लोगों को कुचलने के इरादे से कार तेज गति से दौड़ाने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से जेल भेज दिया।
◆गलियों मे कार चालक का आतंक -मचाने का वीडियो-