शनिवार, 14 नवंबर 2026

लखनऊ : छठ पूजा पर पुलिस अलर्ट हर-पल सुरक्षा का पहरा; 40-50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान।।Lucknow: Police on high alert for Chhath Puja; 40,000-50,000 devotees expected to arrive.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
छठ पूजा पर पुलिस अलर्ट हर-पल सुरक्षा का पहरा; 40-50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान।
दो टूक :  लखनऊ मे गोमती घाटों पर पुलिस बल तैनात, जल पुलिस से लेकर सीसीटीवी तक रहेंगे सक्रिय; अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
विस्तार :
महापर्व छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का व्यापक खाका तैयार किया है। 15 नवम्बर को कमिश्नरेट के पांचों जोन में कुल 157 स्थलों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा, शांति व्यवस्था और सुगम यातायात के लिए पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे।
पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक पूर्वी जोन में 47, पश्चिमी में 17, उत्तरी में 8, दक्षिणी में 63 और मध्य जोन में 22 स्थलों पर छठ पूजा आयोजित होगी। कुड़ियाघाट, लल्लूमल घाट, पक्का पुल, हनुमान सेतु, निशातगंज, खाटू श्याम मंदिर घाट, झूलेलाल पार्क, लक्ष्मण मेला मैदान, गोमती बैराज, पिपराघाट और मां चन्द्रिका देवी घाट सहित प्रमुख स्थलों का उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के अनुमान के मुताबिक लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती नदी तट पर 40 से 50 हजार, कुकरैल बैराज पर 12 से 15 हजार और कुड़ियाघाट पर 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई, कीटनाशक छिड़काव और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। चिकित्सक दल और एंबुलेंस तैनात रहेंगी। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरीकेडिंग के साथ जल पुलिस, स्टीमर और मोटरबोट की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी तथा सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। घाटों पर कंट्रोल रूम, फायर टेंडर और अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे।
अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर
सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर स्थानीय लोगों और आयोजन समितियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। वहीं फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। भ्रामक, आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पुलिस की आमजन से अपील
लखनऊ पुलिस ने श्रद्धालुओं से छठ पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविध