शनिवार, 14 नवंबर 2026

उन्नाव : यातायात जागरूकता रैली से लोगों को किया जागरूक,नियमों के पालन की अपील।||Unnao: A traffic awareness rally was held to raise awareness among the people, urging them to follow traffic rules.||

शेयर करें:
उन्नाव : 
यातायात जागरूकता रैली से लोगों को किया जागरूक,नियमों के पालन की अपील।
दो टूक : उन्नाव में यातायात पुलिस ने जागरूकता रैली निकालकर और पंपलेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।
विस्तार : 
उन्नाव यातायात जागरूकता माह के तहत शनिवार को उन्नाव शहर में यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में निकाली गई रैली के जरिए आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
रैली में प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित यातायात पुलिस की टीम शामिल रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए। साथ ही सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरों की जिंदगी की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। जागरूकता अभियान के माध्यम से शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
◆ट्रैफिक पुलिस ने पंपलेट बांटकर 
लोगों को किया जागरूक।।