ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : फरियादियों से बदसलूकी पड़ी भारी, दो दरोगा लाइन हाजिर।||Mau: Mistreatment of complainants proved costly, two police officers were placed on the line.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
फरियादियों से बदसलूकी पड़ी भारी, दो दरोगा लाइन हाजिर।
●कुर्थी जाफर चौकी से हटाए गए शिव प्रकाश पाठक और हीरालाल।
।।देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : मऊ फरियादियों से अभद्र व्यवहार करना दो दरोगाओं को भारी पड़ गया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने कोपागंज थाना क्षेत्र की कुर्थी जाफर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा शिव प्रकाश पाठक और हीरालाल को पुलिस लाइन भेज दिया है।
विस्तार :
पुलिस चौकी पर न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले फरियादियों से बदसलूकी की शिकायतों पर आखिरकार पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई का चाबुक चला दिया। दोनों दरोगाओं को चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेजने के फैसले को पुलिसकर्मियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कुर्थी जाफर चौकी पर तैनात दोनों दरोगाओं के खिलाफ फरियादियों के साथ ठीक व्यवहार न करने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने दोनों को पुलिस लाइन भेजने की कार्रवाई की। इस कदम से साफ है कि जनता के साथ अभद्रता और शिकायतों को नजरअंदाज करने वाले पुलिसकर्मियों पर विभाग सख्ती बरतने के मूड में है।
◆जानी दिशा निर्देश।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें