मऊ :
घने कूहरे में फोरलेन पर दो बसों की भीषण भिड़ंत ,मची अफरा तफरी,
15 यात्री घायल।।
◆ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा,राहत बचाव मे जुटे।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव के पास गुरुवार तड़के फोरलेन पर दो यात्री बसों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विस्तार :
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर से यात्रियों को लेकर गाजीपुर जा रही टूरिस्ट बस सहरोज गांव के पास रास्ता भटक गई। सही रास्ते पर जाने के लिए चालक फोरलेन पर ही बस को बैक कर मोड़ने लगा। इसी दौरान बलिया से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार 'शिव गंगा' बस ने टूरिस्ट बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गुरुवार सुबह करीब चार बजे हुए हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बसों में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के चलते फोरलेन पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)