ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।||Mau: A criminal carrying a reward of 25,000 rupees was arrested in a police encounter; he was shot in the leg.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।
●एक दर्जन अपराधिक मामला दर्ज, मचा रखा था आतंक।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दक्षिणटोला पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। रामपुर चकिया के पास हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सफीउद्दीन उर्फ छोटू पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गिरफ्तार अभियुक्त सफीउद्दीन उर्फ छोटू पुत्र नियमतुल्ला, निवासी खुरहट थाना रानीपुर, मऊ है। वह दक्षिणटोला थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 118/26 में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विस्तार :
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी फैयाज अहमद उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी के बाद बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उसकी पहचान छिपाई जाती थी और फिर उसे बेच दिया जाता था। बिक्री से मिलने वाली रकम दोनों आपस में बांट लेते थे।
तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक सफीउद्दीन का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ कोपागंज, कोतवाली नगर, घोसी, दक्षिणटोला और दोहरीघाट थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, कूटरचना और आर्म्स एक्ट समेत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश सिंह के नेतृत्व में की गई। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
●सी ओ सिटी नितेश कुमार सिंह की बाइट-

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें