मऊ :
अज्ञात वाहन की टक्कर से गुड्डू राय की मौत,दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज जनपद के थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 45 वर्षीय गुड्डू राय की जान ले ली। बीएसएस स्कूल के पास हुए भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल गुड्डू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे गुड्डू राय टहलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मऊ की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका एक पैर टूट गया और दोनों कानों के पास से खून निकलने लगा। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सड़क पर गंभीर हालत में पड़े गुड्डू को स्थानीय लोगों ने तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया,लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। बताया गया कि गुड्डू राय बीएसएन कार्यालय में सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। सूचना पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। गुड्डू अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था, जबकि उनका एक भाई निजी कंपनी में बाहर काम करता है। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चियों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)