ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :भाजपा को झटका, मनोज सिन्हा के करीबी उत्पल राय सपा में शामिल।||Mau:A blow to the BJP, Manoj Sinha's close associate Utpal Rai joins the Samajwadi Party.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
भाजपा को झटका, मनोज सिन्हा के करीबी उत्पल राय सपा में शामिल।
मधुबन विधानसभा सीट पर नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट।
दो टूक : पूर्वांचल की सियासत में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के करीबी माने जाने वाले उत्पल राय ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके उत्पल राय के इस सियासी पाला बदलने से मऊ और गाजीपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खासकर मधुबन विधानसभा सीट पर नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विस्तार :
 मूल रूप से मऊ जनपद के रहने वाले उत्पल राय का मधुबन विधानसभा क्षेत्र से पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है। वह इस सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। ऐसे में भाजपा छोड़कर सपा में उनकी एंट्री को आगामी विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात से जोड़कर देखा जा रहा है।
उत्पल राय को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का करीबी माना जाता रहा है। जुलाई 2016 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के राजनीतिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली थी।
छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले उत्पल राय इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति निशीथ राय के छोटे भाई हैं।
उनके सपा में शामिल होने से भाजपा के स्थानीय संगठन और राजनीतिक समीकरणों पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि समाजवादी पार्टी मधुबन की राजनीति में उत्पल राय को क्या जिम्मेदारी सौंपती है और उनकी नई राजनीतिक पारी आगामी चुनाव में कितना प्रभाव डाल पाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें