ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर : पत्रकार से अभद्रता पर टाण्डा कोतवाल के खिलाफ प्रेस क्लब का हल्लाबोल,निंदा प्रस्ताव पारित।||Ambedkar Nagar: The Press Club protested against the Tanda police station in-charge for his indecency towards a journalist and passed a resolution condemning him.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर  : 
पत्रकार से अभद्रता पर टाण्डा कोतवाल के खिलाफ प्रेस क्लब का हल्लाबोल,निंदा प्रस्ताव पारित।
एक सप्ताह का अल्टीमेटम, 28 नवंबर को बड़ी बैठक के बाद आंदोलन का ऐलान।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के पत्रकार नृपेन्द्र श्रीवास्तव के साथ टाण्डा कोतवाल द्वारा कथित अभद्रता और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित जनपद के पत्रकारों ने शनिवार को प्रेस क्लब भवन में बैठक कर प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान बताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।
विस्तार :
 प्रेस क्लब अम्बेडकरनगर में आयोजित बैठक में पत्रकारों ने आरोप लगाया कि टाण्डा कोतवाल ने पत्रकार नृपेन्द्र श्रीवास्तव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। इस घटना को लेकर पत्रकारों में भारी नाराजगी है। बैठक में पुलिस अधीक्षक और उच्चाधिकारियों से संबंधित कोतवाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
प्रेस क्लब ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो 28 नवंबर को प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और साधारण सभा के पत्रकारों की बड़ी बैठक बुलाई जाएगी। इसमें पुलिस प्रशासन के खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
पत्रकारों ने दो टूक चेतावनी दी कि मामले में कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें