मऊ :
शिवपाल यादव ने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को दी श्रद्धांजलि,
पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : सपा के राष्ट्रीय महासचिव समेत सांसद राजीव राय और रामशंकर राजभर विद्यार्थी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, याद किया पूर्व विधायक का राजनीतिक और सामाजिक योगदान।
विस्तार :
मऊ जनपद के घोसी के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुधाकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में पहुंचकर स्व. सुधाकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा में घोसी सांसद राजीव राय, सांसद रामशंकर राजभर विद्यार्थी और कार्यक्रम के आयोजक सुजीत सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. सुधाकर सिंह को नमन किया। नेताओं ने उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक जीवन और क्षेत्र के प्रति योगदान को याद किया।
सभा में मौजूद सपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नम आंखों से पूर्व विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ी भीड़ ने स्व. सुधाकर सिंह के प्रति लोगों के गहरे लगाव और सम्मान को बयां किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)