ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : स्क्रैप सेंटर में चोरी करने वाले सात शातिर गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद।।Lucknow: Seven criminals involved in theft at a scrap center arrested, stolen goods recovered.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
स्क्रैप सेंटर में चोरी करने वाले सात शातिर गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में स्क्रैप सेंटर से बैटरी, तांबे का तार और सीसीटीवी का डीवीआर चोरी करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बैटरियां, करीब 10 किलो जला हुआ तांबे का तार और पांच किलो पुरानी केबल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में 18 से 28 वर्ष तक के युवक शामिल हैं।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक स्थानीय थाना बंथरा ग्राम पहाड़पुर निवासी रजनीश सिंह ने 2 नवंबर 2026 को बंथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात में उनके स्क्रैप सेंटर से अज्ञात चोर बैटरियां, तांबे का तार और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 376/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
घटना के खुलासे के लिए डीसीपी दक्षिणी के निर्देशन में दो पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद 20 नवंबर को सात आरोपियों आर्यन श्रीवास्तव, सालिम खान, हेमन्त कश्यप, सचिन कुमार, अनिकेत गौतम, नितिन रावत और करन रावत को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने और चोरी का सामान बेचकर अपने शौक पूरे करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी का माल बेचने की फिराक में थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अमरोन कंपनी की दो बैटरियां, करीब 10 किलोग्राम जला हुआ तांबे का तार और पांच किलोग्राम पुरानी काले रंग की केबल बरामद हुई है। मामले में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक बंथरा राणा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें