मऊ :
शिवलिंग पर अपना रक्त चढ़ाते अधेड़ युवक का वीडियो वायरल,इलाके मे सनसनी।।
●थाना प्रभारी बोले- युवक अघोरी है, पिछले साल भी कर चुका है ऐसी क्रिया।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ युवक द्वारा अपने शरीर से रक्त निकालकर शिवलिंग पर चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
वायरल वीडियो में युवक अपने हाथ में मरीजों को ड्रिप चढ़ाने में इस्तेमाल होने वाली पाइप और सुई (निडिल) के माध्यम से अपना रक्त निकालता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह निकाले गए रक्त को बहुराहवा महादेव मंदिर के शिवलिंग पर चढ़ाता नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक का बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि युवक ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट कर वायरल किया है। वीडियो के सामने आने के बाद से ही इलाके में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग युवक के इस असामान्य कृत्य के पीछे की वजह जानने को लेकर उत्सुक हैं।
इस संबंध में कोपागंज थाना प्रभारी राकेश रोहन ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि संबंधित युवक अघोरी है और पिछले साल भी इसी तरह की क्रिया कर चुका है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)