ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश,शोर मचते ही ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा।||Sultanpur: An attempt was made to rape a woman after entering her home. Upon hearing the noise, villagers apprehended the accused.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर : 
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश,शोर मचते ही ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र में महिला की सुरक्षा को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। खुशामदपुर गांव में आधी रात एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना अखण्ड नगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 20 नवंबर की रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही राजेश पुत्र अच्छे लाल कथित तौर पर घर में घुसकर उसके कमरे तक पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला के कपड़े ऊपर उठाकर अश्लील हरकत की और जबरन शारीरिक छेड़छाड़ करते हुए यौन हमला करने का प्रयास किया।
अचानक नींद खुलने पर महिला ने विरोध किया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस टीम आरोपी को थाने ले गई।
पीड़िता ने अखंड नगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही निष्पक्ष जांच और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। अब देखना है कि पुलिस इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें