गोण्डा।
जिले के इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत जय प्रभा ग्राम में चल रही रामकथा में पांचवे दिवस शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन हुवा। मंच पर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन हुवा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्याधाम में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश प्रदेश में धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यकरण तेजी से हो रहा है। पीएम के अगुवाई में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह हम सभी के लिए बड़े गौरव की बात है। उन्होंने भव्य कथा आयोजन के लिए आलोक दास जी महाराज की प्रसंसा की।
कथा में आज पधारे सतुआ बाबा का भी मंच पर स्वागत हुवा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की अयोध्याधाम में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। अब श्री कृष्ण जन्मभूमि की बारी है, जिनको तकलीफ हो रही है, वह अपना इलाज अस्पताल में करवा लें।
शनिवार की कथा में बाबा रामदेव, राजकुमार दास जी महाराज, आयोजक आलोक दास जी महाराज, उनके पिता व भाई सहित अन्य तमाम साधु संत व आमजन मौजूद रहे।
इनसेट---
"कथा में रविवार को आएंगे नेता जी"
ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद शुक्ल ने बताया कि कथा आयोजक आलोक दास जी महराज ने संत राजकुमार दास जी महराज के साथ खुद जाकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (नेताजी) को कथा में आने का आमंत्रण दिया था। उन्होंने बताया कि रविवार की रामकथा में नेताजी के आगमन की पूरी संभावना है।
ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद शुक्ल ने बताया कि कथा पांडाल तक स्रोताओ को आने व उन्हें वापस घर ले जाने के लिए क्षेत्र में तमाम संख्या में मुफ्त बस की सेवा प्रतिदिन उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल और राजन जी महराज के यूट्यूब चैनल पर भी हो रहा है।
उन्होंने बताया कि यह कथा आगामी 25 नवंबर तक चलेगी जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा समापन के बाद 26 व 27 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से पूरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के जय प्रभा ग्राम जानकीनगर स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कालेज में नौ दिवसीय रामकथा का भव्य शुभारम्भ बीते मंगलवार को हुआ है। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से यहां रामकथा की जा रही है। कथा आयोजक श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अद्द्यक्ष आलोक दास जी महराज हैं।।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)