ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

पचपन की प्रतीक्षा न करें, बचपन में भगवान में मन लगाएं- राजन जी महाराज,,,,गोण्डा के जयप्रभा ग्राम में चल रही रामकथा

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा।
जिले के इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत जय प्रभा ग्राम में चल रही रामकथा के पांचवे दिवस शनिवार को कथावाचक पूज्य राजन जी महराज ने कहा कि पूजा पाठ करना, राम नाम लेना और उनमें मन लगाना बचपन में शुरू करिये, बुढापे का इंतजार न करिये। पचपन में आंखे कमजोर हो जाएंगी, हाथ कांपने लगेगा और शरीर साथ नहीं देगा। आप बुढापे में कहीं मंदिर या धार्मिक स्थानों पर जाने के लिए दूसरे पर निर्भर रहेंगे। इसलिए इस कार्य के लिए पचपन का इंतजार न करिये, जो करना है बचपन से ही शुरू कर दीजिए। आगे कहा कि रामकथा हमें सिखाती है कि सच्चा सम्मान दूसरों के अधिकारों, बड़ों की आज्ञा और धर्म की मर्यादा का पालन करने में निहित है। आप सभी को इतने महापुरुषों का दर्शन इस कथा में निरंतर प्राप्त हो रहा है, आप खुद को धन्य समझे। बच्चों को संतो, बुजुर्गों, बड़ो, गुरुजनों और माता पिता का सम्मान करना सिखाइये।
उन्होंने कहा कि कथाओं में ज्ञान को जीवन का सबसे बड़ा प्रकाश माना गया है, जो अज्ञान और भ्रम को दूर करके सही राह दिखाता है। ज्ञान मन की शंकाओं को मिटाता है और सही-गलत को परखने की शक्ति देता है। ज्ञान को जीवन में उतारने से स्वभाव और व्यवहार में सुधार आता है। सच्चा ज्ञान अहंकार को खत्म करता है और श्रद्धा व विश्वास के साथ जोड़ता है। भागवत और राम कथा को ज्ञानयज्ञ कहा गया है, जो मन और बुद्धि को पवित्र कर जीवन को सार्थक बनाता है।
राजन जी महाराज ने कहा की कथा श्रवण करने से आध्यात्मिक उत्थान, मानसिक शांति और जीवन को विश्राम मिलता है। मन शांत होता है और जीवन को विश्राम मिलता है, जहाँ व्यक्ति अनावश्यक तर्क-वितर्क से हटकर शांति का अनुभव करता है। इससे आध्यात्मिक प्रगति, ज्ञान की प्राप्ति और जीवन में सकारात्मकता आती है।
कहा कि कथा सुनने से हृदय में भक्ति, प्रेम और श्रद्धा जागृत होती है, और बाहरी दिखावे या दूसरों की स्वीकृति पर निर्भरता कम होती है। कथा श्रवण सही दिशा दिखाता है तथा समाज में सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देता है। आरती के बाद आज की कथा का समापन हुवा।
आज की कथा में एमपी के सीएम, बाबा रामदेव, सतुवा बाबा, राजकुमार दास जी महाराज, कथा आयोजक आलोक दास जी महाराज, उनके पिता भ्रमर दास जी महराज, भाई भ्रमर दास जी महाराज सहित अन्य तमाम साधु संत व अन्य लोग मौजूद रहे।।
गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें