ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, अर्पित की श्रद्धांजलि।||Lucknow:MLA Dr. Rajeshwar Singh attended the funeral of Chief Minister Yogi's mother and paid tribute.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
मुख्यमंत्री योगी की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, अर्पित की श्रद्धांजलि।
●मां के संस्कार, स्नेह और आशीर्वाद ही संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : डॉ. राजेश्वर सिंह।।
दो टूक :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मां का बिछड़ना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी पीड़ा को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। मां द्वारा दिए गए संस्कार जीवन की हर परिस्थिति में मार्गदर्शन करते हैं, जबकि उनका स्नेह और आशीर्वाद कठिन से कठिन समय में संतान के लिए सबसे बड़ा संबल होता है।
उन्होंने कहा कि मां के संस्कार, स्नेह और आशीर्वाद ही संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें