मऊ :
दबंगों ने शादी समारोह में जनसेवा केंद्र संचालक पर जानलेवा हमला।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के फतहपुर ताल नरजा गांव में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मनबढ दबंगों ने रास्ते मे घेर कर जनसेवक केन्द्र संचालक और परिवार पर जानलेवा हमलाकर लहूलुहान कर दिया।।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार शुक्रवार (21 नवंबर) को थाना कोपागंज क्षेत्र
फतहपुर ताल नरजा गांव निवासी एक जनसेवा केंद्र संचालक और उसके परिवार पर पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में संचालक के पिता का सिर फट गया, जबकि पत्नी और बेटी समेत चार लोग घायल हो गए हैं।
●रास्ते में घेरकर किया हमला।
पीड़ित जनसेवा केंद्र संचालक भीम प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में एक शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में 21 नवंबर को जब वह रोज की तरह पूराघाट स्थित अपने जनसेवा केंद्र पर जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया।
बचाव करने आए परिवार को भी पीटा
शोर सुनकर भीम प्रकाश को बचाने पहुंचे उनके पिता, पत्नी और बेटी को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। दबंगों ने पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की। लोहे की रॉड लगने से भीम प्रकाश के पिता के सिर में गंभीर चोट आई है और उनका सिर फट गया। हमले में भीम प्रकाश, उनकी पत्नी और बेटी भी घायल हुए हैं।
●पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोपागंज थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इस मामले में कोपागंज पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)