ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : मऊ सदर में बदलाव का शंखनाद, शक्ति सिंह के नेतृत्व में सुरक्षित भविष्य : मनोज तिवारी।।||Mau: The clarion call for change in Mau Sadar, a secure future under the leadership of Shakti Singh: Manoj Tiwari.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
मऊ सदर में बदलाव का शंखनाद, शक्ति सिंह के नेतृत्व में सुरक्षित भविष्य : मनोज तिवारी।।
30 साल की उपेक्षा और भय की राजनीति का जनता लेगी हिसाब।।
दो टूक : मऊ में भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक बदलाव की जरूरत बताते हुए शक्ति सिंह के समर्थन में बड़ा बयान दिया। मऊ प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शक्ति सिंह के कार्यालय और आवास पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान जिले के बुनियादी मुद्दों, बुनकरों की समस्याओं और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा हुई। सांसद रात्रिभोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
●कल्पनाथ राय के विकास मॉडल को किया याद।
कार्यकर्ताओं और मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1996 के दौर में मऊ की चौड़ी सड़कें, फ्लाईओवर और विकास कार्य पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि शक्ति सिंह के माध्यम से उन्हें लंबे समय बाद मऊ आने का अवसर मिला है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाद के वर्षों में विकास की पहचान रखने वाला मऊ अपराध और मुकदमों की राजनीति के लिए चर्चा में आने लगा।
●भय की राजनीति खत्म कर लौटे मऊ की पुरानी पहचान।
मनोज तिवारी ने कहा कि अब मऊ सदर में बदलाव का शंखनाद जरूरी है। मऊ को भय के माहौल से बाहर निकालकर बुनकरी, खेलकूद और सांस्कृतिक विरासत की पहचान वापस दिलानी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नकारात्मक राजनीति को जनता जवाब देगी। उनके मुताबिक, डूसू के पूर्व अध्यक्ष और भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह जैसे उच्च शिक्षित और युवा जनसेवक स्व. कल्पनाथ राय के अधूरे विकास के सपनों को आगे बढ़ा सकते हैं।
●30 साल की उपेक्षा का जनता लेगी हिसाब: शक्ति सिंह।
इस मौके पर शक्ति सिंह ने सांसद मनोज तिवारी का आभार जताते हुए कहा कि मऊ उनके लिए परिवार की तरह है और यहां के स्वाभिमान की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 30 वर्षों से क्षेत्र को उपेक्षा और भय के माहौल में रखने वाली ताकतों से जनता अब हिसाब लेने के लिए तैयार है।
शक्ति सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का विश्वास कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा है। मऊ के नवनिर्माण, विकास और सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से जुटेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें