ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :ऐशबाग में भीषण अग्निकांड,धू-धूकर जलीं झुग्गियां,आग की लपटों से मची भगदड़।Lucknow:Massive fire in Aishbagh; huts burned to ashes, flames causing stampede.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
ऐशबाग में भीषण अग्निकांड,धू-धूकर जलीं झुग्गियां,आग की लपटों से मची भगदड़।
दो टूक : राजधानी लखनऊ ऐशबाग क्षेत्र मे बुधवार की शाम कबाड़ की गोदाम मे लगी आग ने पास में बसी 10 झुग्गियां को चपेट मे ले लिया और जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी देखकर डर लगने लगा। 10 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, गोदाम में प्लास्टिक का सामान डंप होने से आग काफी तेजी से फैली गनीमत रही कोई जनहानि नहीं।
विस्तार :
राजधानी लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र स्थित ऐशबाग में मलका कर्बला के पीछे झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई झोपड़ियां धू-धूकर जलने लगीं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग झुग्गियां छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे।
◆कबाड़ के गोदाम से भड़की आग, झोपड़ियों तक पहुंचीं लपटें।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग कबाड़ के गोदाम में रखे सामान से तेजी से फैलती हुई आसपास की झुग्गियों तक पहुंच गई। प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। कई झोपड़ियां आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं। आग की भयावहता देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
■10 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा।
सूचना मिलते ही बाजारखाला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का अभियान चलाया। पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त कार्रवाई के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
◆बड़ी तबाही टली, जनहानि नहीं।।
लखनऊ पुलिस के मीडिया अपडेट के मुताबिक, अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति अथवा पशु की जनहानि नहीं हुई है। आग पूरी तरह बुझा दी गई है और मौके पर स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है। एहतियातन पुलिस बल तैनात है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
◆DCP पश्चिम जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की बाइट - 

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें