ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- जयप्रभाग्राम की कथा में 20 नवम्बर को सीएम योगी के आगमन को लेकर डीएम व एसपी ने हेलीपैड, कथास्थल एवं मंदिर परिसर का लिया जायजा, दिए निर्देश

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा।
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र स्थित जय प्रभा ग्राम में चल रही श्रीराम कथा कार्यक्रम में 20 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी क्रम में डीएम रमेश रंजन एवं एसपी अभिषेक झा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनो अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए बनाए जा रहे हेलीपैड, श्रीराम कथा कार्यक्रम स्थल, मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।
हेलीपैड की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वहीं, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन एवं श्री राम कथा कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।
इस अवसर पर सीडीओ दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एक्सईएएन प्रान्तीय खण्ड प्रमोद त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके पांडेय, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, डीपीआरओ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें