ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : मामूली विवाद में चाकू से युवक रेता गला,आरोपी हुआ गिरफ्तार।Lucknow: A young man slits his throat with a knife over a minor dispute; the accused has been arrested.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
मामूली विवाद में चाकू से युवक रेता गला,आरोपी हुआ गिरफ्तार।
●घायल युवक का अस्पताल मे चल रहा इलाज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
पीजीआई क्षेत्र के भीम टोला खरिका तेलीबाग में बीते रविवार की देर शाम मामूली विवाद मे एक युवक ने दूसरे युवक गला रेतकर लहूलुहान कर भाग निकला, परिजनों ने घायल युवक को ट्रामा टू पीजीआई मे भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने आरोपी युवक गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त चाकू किया बरामद,आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। पीजीआई पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र केरामटोला खरिका तेलीबाग में पान मसाला खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी हमले में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में आए आरोपी किशन शर्मा ने अमित उर्फ गोलू की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पीजीआई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र भीमटोला खरिका तेलीबाग निवासी गोपी गौतम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 22 नवंबर की रात किशन शर्मा ने उनके छोटे भाई अमित उर्फ गोलू को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।
मामले में पीजीआई पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 597/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 126(2) और 352 में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के साथ स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने 23 नवंबर को किशन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पान मसाला खाने को लेकर हुए विवाद में गुस्से में चाकू मारने की बात स्वीकार की। आरोपी किशन शर्मा (करीब 50 वर्ष) निवासी खान मार्केट, भीमटोला खरिका, तेलीबाग का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 में पीजीआई थाने में हत्या से संबंधित धारा 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें