ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : वृंदावन में मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकदीसमेत लाखों के जेवरात चोरी।।||Lucknow: Jewelry worth lakhs of rupees and Rs. 1.5 lakh cash was stolen from a house in Vrindavan.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
वृंदावन में मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकदीसमेत लाखों के जेवरात चोरी।।
●पीड़िता ने पीजीआई थाने में दी तहरीर।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-12 बी में बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। पीड़िता ने पीजीआई थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र वृंदावन योजना सेक्टर 12 बी निवासी आरती साहू पत्नी प्रदीप कुमार साहू के मुताबिक 23 नवंबर की रात करीब दो से पांच बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने के कान के बूंदे, चेन और नाक की कील के अलावा चांदी के 12 सिक्के और दो जोड़ी बिछिया चोरी कर ले गए।
पीड़िता को सुबह घटना की जानकारी हुई तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। आस-पास काफी खोजबीन करने के बावजूद चोरों और चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने थाना पीजीआई पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं पीजीआई पुलिस मिली तहरीर के मुताबिक घटना की छानबीन शुरु कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें