ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: फोर्टिस अस्पताल की पार्किंग से कार चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी की किआ सेल्टोस बरामद!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: फोर्टिस अस्पताल की पार्किंग से कार चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी की किआ सेल्टोस बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा: कंधे के इलाज के लिए अस्पताल आया युवक बना कार चोरी की वारदात का मास्टरमाइंड, साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने कार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई किआ सेल्टोस कार बरामद की है। सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने तीनों आरोपियों को जुबिलेंट पार्क, सेक्टर-57 नोएडा से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निकुंज मनि, रंजीत कुमार और शांतनु यादव के रूप में हुई है। तीनों आरोपी जनपद कासगंज के रहने वाले हैं।

इलाज कराने अस्पताल पहुंचा युवक, पार्किंग में कार चोरी की बना ली योजना

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रंजीत कुमार अपने कंधे का इलाज कराने के लिए फोर्टिस अस्पताल, सेक्टर-62 नोएडा आया हुआ था। उसके साथ उसका साथी शांतनु यादव भी मौजूद था। बताया गया कि रात के समय दोनों अस्पताल की पार्किंग में घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पार्किंग में खड़ी किआ सेल्टोस कार पर पड़ी। आरोप है कि दोनों ने पार्किंग से कार की चाबी हासिल कर ली और कार चोरी करने की योजना बना डाली।

रंजीत के कंधे में चोट होने और शांतनु को कार चलाना नहीं आने के कारण दोनों ने अपने दोस्त निकुंज मनि को फोन कर पूरी योजना बताई और उसे मौके पर बुला लिया। इसके बाद निकुंज और शांतनु कार चोरी कर अस्पताल से फरार हो गए, जबकि रंजीत अपना डिस्चार्ज कराकर अगले दिन जनपद कासगंज चला गया।

सीसीटीवी और लोकल इंटेलिजेंस से पुलिस ने दबोचे तीनों आरोपी

कार चोरी की घटना के खुलासे के लिए थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते तीनों आरोपियों को 22 नवंबर 2026 को जुबिलेंट पार्क, सेक्टर-57 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई किआ सेल्टोस कार (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी37एबी8990) भी बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. निकुंज मनि पुत्र उमेश चन्द्र, निवासी बिलराम गेट, थाना कोतवाली, जनपद कासगंज, उम्र 20 वर्ष।
  2. रंजीत कुमार पुत्र राजपाल सिंह, निवासी अशोक नगर, थाना कोतवाली, जनपद कासगंज, उम्र 22 वर्ष।
  3. शांतनु यादव पुत्र धर्मेन्द्र कुमार, निवासी रामबली कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद कासगंज, उम्र 19 वर्ष।

पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 423/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-58 नोएडा।

बरामदगी: चोरी की एक किआ सेल्टोस कार, रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी37एबी8990।

पुलिस की इस कार्रवाई से कार चोरी की घटना का सफल खुलासा हुआ है। थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें