ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को विश्व हिंदू महासंघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, विपिन चौधरी ने मां के त्याग और संस्कारों को किया नमन!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को विश्व हिंदू महासंघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, विपिन चौधरी ने मां के त्याग और संस्कारों को किया नमन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर विश्व हिंदू महासंघ जिला गौतमबुद्ध नगर की ओर से गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सेक्टर-40, नोएडा स्थित प्रीत मंच में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक देवेंद्र सिंह सरोहा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। मां का स्नेह, त्याग, तपस्या और उनके दिए संस्कार संतान के जीवन में हमेशा मार्गदर्शन करते रहते हैं। पूज्य सावित्री देवी जी का जीवन मातृत्व, सादगी और संस्कारों का प्रतीक रहा है।

जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने अपने श्रद्धांजलि संबोधन में कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संतान के जीवन की सबसे बड़ी शक्ति, प्रेरणा और संस्कारों की आधारशिला होती हैं। मां का आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवनभर व्यक्ति के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने जीवन को समाज, धर्म और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया है। जब-जब उनके व्यक्तित्व और जीवन संघर्ष की चर्चा होगी, तब-तब उनकी पूज्य माताजी के त्याग, तपस्या, स्नेह और संस्कारों का स्मरण भी किया जाएगा। मां का स्नेह अनमोल होता है और उनके जाने से जीवन में जो खालीपन पैदा होता है, उसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती।

विपिन चौधरी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में विश्व हिंदू महासंघ का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनके परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा करता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्रीमती किरन त्यागी ने कहा कि मां संतान के जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं। उनके स्नेह और आशीर्वाद का कोई विकल्प नहीं हो सकता। उनके निधन से परिवार में उत्पन्न हुई रिक्तता को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

जिला महासचिव रविंद्र कसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने जीवन में कई पारिवारिक दुखों का सामना किया है। पूज्य गुरु महंत अवेद्यनाथ जी महाराज, पिता आनंद सिंह बिष्ट जी और अब माताजी के निधन से उनके जीवन में गहरा व्यक्तिगत दुख आया है। इस कठिन समय में पूरा संगठन उनके और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है।

वहीं, प्रीत मंच के महासचिव सुधीश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य सावित्री देवी जी ने 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर तहसील स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

शोकसभा में ये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार सिंह, संजीव चौधरी, शिवचरण सिंह अत्री, पी.एस. मलिक (पूर्व उपाध्यक्ष), लिली चंद्रा, रघुवीर सिंह वर्मा, डॉ. जीत सिंह तोमर, रतन सिंह, रणवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, विजय रानी नादर, हरबिरी गहलौत, बी.आर. गहलौत (संरक्षक), विजयपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह, कार्यालय प्रभारी अजीत मास्टर, जिला सचिव हर्ष मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष राजीव चौहान, महानगर मंत्री पिंकी चौहान, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शर्मा, कल्पना, महानगर अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, महानगर मंत्री शिवम कोली, सचिन, कार्यकारिणी सदस्य संजीव साहब सिंह एवं मनीष सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें