लखनऊ :
बकरी के विवाद में तमंचे से झोंका फायर हुआ गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनी नगर क्षेत्र में बकरी पड़ोसी के घर में घुसने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गाली-गलौज से शुरु हुआ बाद-विवाद के बाद आरोपी ने तमंचा निकालकर पड़ोसी पर जानलेवा फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि पीड़ित बाल-बाल बच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की रुस्तम विहार कॉलोनी में 17 नवंबर को मो. इखलाख की बकरी पड़ोसी मो. अली के घर में चली गई। इसी बात को लेकर मो. अली पुत्र रमजान अली ने विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। इखलाख ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 437/2026 में बीएनएस की धारा 109(1), 352, 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का वर्ष 2015 में भी आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)