गोण्डा।
इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के जय प्रभा ग्राम जानकीनगर स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कालेज में नौ दिवसीय रामकथा का भव्य शुभारम्भ बीते मंगलवार को हुआ। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से यहां रामकथा की जा रही है। कथा आयोजक श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अद्द्यक्ष आलोक दास जी महराज हैं।
दूसरे दिन बुधवार को कथा आरंभ के दौरान राजन जी महराज ने कहा कि कथा सुनने के बाद यदि भगवत दर्शन की लालशा जागृत हो जाये तब समझिए कि हमने वास्तविक कथा सुनी है। मंदिर में लोग आजकल स्वार्थवश भगवान से कुछ मांगने जाते हैं। वास्तव में उनके दर्शन को कम लोग ही जाते हैं। मंदिर में जाकर कहीं किनारे बैठकर प्रभु को निहारिये। अगर घर आकर भी प्रभु की छवि सामने दिखाई दे तो समझिए कि आपका मंदिर जाना सफल हो गया।
राजन जी ने आगे कहा कि स्वक्छ मन से श्रीराम कथा श्रवण करने से जीवन में अनेक लाभ प्राप्त होते है और आध्यात्मिक परिवर्तन होते हैं। कथा सुनने से मन की व्यथा खत्म हो जाती है। कथा सुनने से मनुष्य के भीतर के लोभ, मोह, माया और मत्सर (ईर्ष्या) जैसे विकार धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं। इसे सुनने से मन के सभी विकार दूर होते हैं और हृदय में भक्ति, शांति और प्रेम का संचार होता है।
महराज ने आगे कहा कि निर्मल मन से श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा सुनने मात्र से सभी अनुष्ठानों और पुण्यों का लाभ व्यक्ति को प्राप्त हो जाता है। रामकथा का प्रत्येक प्रसंग मर्यादा में रहकर जीवन जीने, कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और ईश्वर पर अटूट विश्वास रखने की प्रेरणा देता है। श्रीराम कथा का श्रवण जीवन को नई आध्यात्मिक ऊर्जा, संस्कार और सकारात्मकता से भर देता है।
अंत मे आरती के साथ प्रथम दिवस के कथा का समापन हुवा। मौके पर राजकुमार दास जी महाराज, अधिकारी श्रीरामवल्लभाकुंज, जानकीघाट अयोध्याधाम, रामानंद दास जी महराज अयोध्या, जम्मू वाले बाबा, राम भूषण देवाचार्य, रामजी दास, आयोजक आलोक दास जी महाराज और उनके पिता भ्रमर दास जी महराज सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद शुक्ला ने बताया कि कथा में 20 नवम्बर को सीएम योगी के आगमन की संभावना है, जिसकी तैयारी चल रही है। कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल और राजन जी महराज के यूट्यूब चैनल पर हो रहा है। यह कथा आगामी 25 नवंबर तक चलेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा समापन के बाद 26 व 27 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से पूरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इनसेट।
किया गया रूट डायवर्जन,,,
राम कथा में भारी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। इसके देख रेख में ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस के टीम को लगाया गया है। गोण्डा बलरामपुर हाइवे पर ट्रक, ट्रेक्टर ट्राली, रोडवेज बस आदि भारी वाहनों को इटियाथोक बाजार व जानकीनगर पुलिस चौकी से आर्यनगर बाईपास मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। बताया गया कि गलती से अगर कोई भारी वाहन या गन्ने का ट्रक इटियाथोक की तरफ से इधर आ जाता है तो उसे जयगुरुदेव आश्रम के पास खड़ा करवा दिया जाता है। डायवर्जन की यह व्यवस्था हर दिन कथा होने तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लागू की गई है।
स्रोताओ के लिए फ्री बस सेवा,,,,
कथा श्रवण हेतु क्षेत्र से श्रोताओ को लाने व घर वापस ले जाने के लिए भारी संख्या में मुफ्त बस सेवा हर तरफ शुरू की गई है। यह बसे प्रतिदिन स्रोताओ को समय से जयप्रभा ग्राम लाने व यहां से ले जाने का कार्य कर रही है। इसके लिए चौक चौराहों और स्कूल आदि के पास स्थान निर्धारित है जहां बस कई घंटे पूर्व से खड़ी रहती है।
मुफ्त नास्ता व भोजन,,,
कथा श्रवण में आने वाले स्रोताओ के मुफ्त नास्ता व भोजन के लिए यहां पांडाल के उत्तर तरफ प्रतिदिन सुबह से देर शाम तक भंडारा चल रहा है। यहां सभी भक्त भारी संख्या में नास्ता व भोजन प्राप्त कर रहे हैं। इसकी व्यवस्था देख रहे कृपाशंकर शुक्ल उर्फ बड़कऊ ने बताया की शुद्ध देशी घी और सरसों के तेल से नास्ता व भोजन तैयार होता है। प्रतिदिन नास्ता व भोजन का मीनू बदला जा रहा है। इसमे पोहा, गाजर का हलवा, सूजी का हलवा, कालाजाम, गोभी पकौड़ा, फ्राई चना, चाय, पूड़ी, मटर पनीर, अन्य सब्जी, दाल, चावल, कढ़ी आदि तमाम आइटम सामिल हैं। श्री शुक्ल ने बताया कि कथा के प्रथम दिन करीब 60 हजार लोगों ने भोजन व नास्ता किया है। दूसरे दिन का लक्ष्य एक लाख लोगों का रखा गया है। इसके साथ ही वीआईपी के नास्ता व भोजन के लिए कथा पांडाल के दक्षिण तरफ अन्य जगह दूसरा स्टाल लगा है।
बैठने की व्यवस्था,,,,
कथा पांडाल में बैठने के लिए महिला, पुरुष, वीआईपी और साधु संतो के लिए अलग अलग चैंबर बनाये गए है।
विजली व साफ सफाई,,,
बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम
कथा स्थल पर लगाई गई है। यहां 24 घंटे निर्बाध विजली आपूर्ति की व्यवस्था लागू है। साफ सफाई के लिए इटियाथोक ब्लाक के एडीओ पंचायत अपने सफाईकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहते है।
सुरक्षा व शांति व्यवस्था,,,
कथा में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस टीम के साथ तमाम महिला पुरुष बाउंसर जगह जगह तैनात किये गए हैं। साथ ही सीआईए की टीम को भी यहां सुरक्षा में लगाया गया है। सीआईए टीम का नेतृत्व कर रहे संतोष पांडेय ने बताया कि इसमे कुल 151 सदस्य है जिसमे 16 महिला व 135 पुरुष सदस्य हैं। इसके साथ ही कथा परिसर में अग्निशमन विभाग की टीम भी वाहन के साथ लगी है।
बुक स्टाल लगाया गया,,,
भक्तों के सुविधा के लिए कथा पांडाल के बिल्कुल सामने गीता प्रेस, पतंजलि सहित अन्य कई दुकानें लगी हैं। यहां पर धार्मिक किताबे और पूजा पाठ के सामग्री बिक रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)