ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- जयप्रभाग्राम की रामकथा में आएंगे यूपी के सीएम योगी और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा।
इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के जयप्रभा ग्राम में 17 नवम्बर से 9 दिवसीय रामकथा पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से सुनाई जा रही है। कथा के आयोजक आलोक दास जी महाराज है।
सूत्रों की माने तो इस कथा में 20 नवंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। साथ ही 21 नवंबर को मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दोनो जगहों के सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
इस क्रम में सीएम योगी के आगमन को लेकर गोण्डा डीएम व एसपी ने हेलीपैड, कथास्थल एवं मंदिर परिसर का जायजा लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी जिम्मेदारों को दिए है।
बताया जा रहा कि इस रामकथा में देश प्रदेश के तमाम बड़े चेहरे शामिल होंगे।
कथा आरंभ के दिन यहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व योगगुरु बाबा रामदेव आ चुके है।

इनसेट----
        जय प्रभा ग्राम में चल रही कथा में 19 नवम्बर को मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य राजेन्द्र दास जी महराज 2 बजे सामिल होंगे।
इसके साथ ही इसी दिन दोपहर एक बजे कथा पांडाल के मंच पर योगगुरु बाबा रामदेव मौजूद रहेंगे। यह जानकारी ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद शुक्ल ने दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें