मऊ :
डीएम, जज और एसपी ने संप्रेक्षण गृह का खंगाला इंतजाम, लापरवाही पर सख्त निर्देश।
दो टूक : मऊ में बुधवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जनपद न्यायाधीश और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिसर की सुरक्षा, साफ-सफाई, रहन-सहन और किशोरों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
विस्तार :
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर के विभिन्न हिस्सों का मुआयना कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि किशोरों के रहन-सहन, खानपान, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संप्रेक्षण गृह में किशोरों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)