गोण्डा।
राजन जी महराज ने गुरुवार की रामकथा में भगवान के असली भक्त की पहचान बताई और स्रोताओ को सच्चे मन से ईश्वर की पूजा आराधना करने की सलाह दी। जयप्रभाग्राम में चल रही इस कथा में आज दूसरी बार बाबा रामदेव सामिल हुए।
ब्लाक क्षेत्र के जय प्रभा ग्राम जानकीनगर स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कालेज में नौ दिवसीय रामकथा का भव्य शुभारम्भ बीते मंगलवार को हुआ है। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से यहां रामकथा की जा रही है। कथा आयोजक श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अद्द्यक्ष आलोक दास जी महराज हैं।
तीसरे दिन गुरुवार को यहां पांडाल में श्रोताओ की अपार भीड़ देखने को मिली। काफी अधिक बड़े क्षेत्र में बना कथा पांडाल गुरुवार को भक्तों से खचाखच भरा रहा। कथा आरंभ करते हुए राजन जी महराज ने आयोजक और श्रोताओ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आलोक दास जी ने यहां गंगा बहाई है, आप लोग जितना हो सके गोता लगाते रहिए।
उन्होंने कहा कि जीवन मे सदैव सहज व सरल बनिये और भगवान का नाम सच्चे मन से लेते रहिए। कहीं जाने से पहले आपका चरित्र वहां पहुंच जाता है। अपना चरित्र व स्वभाव ठीक और सरल रखिये ताकि लोग आपसे प्रेम करे। भगवान के असली भक्त की पहचान उसके दिखावे या बाहरी कर्मकांड से नहीं, बल्कि उसके स्वभाव, धैर्य और आचरण से होती है। भगवान के भक्त तो सभी बने घूमते हैं। असली भक्त की पहचान है कि जब कथा सुनते सुनते पूरे शरीर मे रोमांच हो जाये, जिब्भा बोलना भूल जाये तो समझिए आप भगवान के असली भक्त हैं।
भगवान का वास्तविक भक्त वह है जो सुख मिलने पर अहंकार न करे और दुख आने पर घबराये नहीं बल्कि हर स्थिति में इसे ईश्वर की इच्छा मानकर स्वीकार करता रहे। असली भक्त अपने भक्ति का दिखावा या घमंड नहीं करता बल्कि स्वयं को विनम्र और सरल व सहज रखता है। वह दूसरों का दुख देखकर द्रवित होता है और सबकी सेवा को ही पूजा मानता है। असली भक्त दूसरे की निंदा से सदैव दूर रहते हैं। वह क्रोध के बजाय धैर्य, प्रेम और क्षमा को चुनता है। वह फल की चिंता किए बिना अपना कर्तव्य और कर्म ईश्वर को अर्पित करता है। आपका शरीर भले ही बूढ़ा हो जाये किन्तु अपने मन को कभी बूढ़ा नहीं होने दीजिए। जीवन मे यदि भगवान की भक्ति, भगवान भजन, ईश्वर प्रेम है तो आप बुढापे में भी जवान रहेंगे।
आगे महाराज ने कहा कि दिखावा का नाटक न करिये। जीवन मे दिखावट करने के लिए बनावट करनी पड़ेगी और बनावट के लिए मिलावट करनी होगी। बाद में मिलावट खुलने का भय हमेशा बना रहेगा।
अंत मे आरती के साथ कथा का समापन हुवा। मौके पर मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य राजेन्द्र दास जी महराज, योगगुरु बाबा रामदेव, रामजी दास महाराज निर्मोही अखाड़ा चित्रकूट, आचार्य नित्यानंद जी,
मेंहनौन विधायक विनय द्विवेदी, महेश तिवारी, कथा आयोजक आलोक दास जी महाराज और उनके पिता भ्रमर दास जी महराज सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद शुक्ला ने बताया कि कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल और राजन जी महराज के यूट्यूब चैनल पर हो रहा है। यह कथा आगामी 25 नवंबर तक चलेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा समापन के बाद 26 व 27 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से पूरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इनसेट----
कथा में आज पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने सर्वप्रथम भव्य आयोजन के लिए आलोक दास जी महाराज की सराहना की। स्वामी रामदेव ने मंच से घोषणा किया की गोंडा में श्री रामानंदाचार्य जी के नाम से विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आप लोग पूज्य राजन जी महाराज की पूरी कथा मन से सुनिए और उसे अपने मन मे उतारिये। आपकी कथा काफी सरल और सहज रहती है जो कभी विवादों में नहीं आई। कहा कि वह खुद अगले दिन शुक्रवार को यहां मौजूद रहेंगे और स्रोताओ को योगासन कराएंगे। स्रोताओ से कहा कि 20 नवम्बर को यहां कथा में सीएम योगी का आगमन हो रहा है जो हम सबके लिए बड़े सौभाग्य का विषय है। बाबा रामदेव ने बताया कि वह खुद 20 नवम्बर को कथा के दौरान यहां मौजूद रहेंगे और भक्तों को योगा कराएंगे।
मंच से मलूक पीठाधीश्वर पूज्य राजेन्द्र दास जी ने भी कथा की सराहना की और स्रोताओ को संबोधित किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)