अम्बेडकरनगर :
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बने धर्मेन्द्र सिंह का जलालपुर में जोरदार स्वागत।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : भाजपा किसान मोर्चा के अवध क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त होने के बाद धर्मेन्द्र सिंह का शुक्रवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों से उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई।
विस्तार :
धर्मेन्द्र सिंह के जलालपुर पहुंचने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लेकर सुरहुरपुर, नगर क्षेत्र और जमालपुर चौराहे तक स्वागत का सिलसिला जारी रहा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सुरहुरपुर में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राम किशोर राजभर, नगर में नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि एवं शिवनाथ त्रिपाठी और जमालपुर चौराहे पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, अमित पांडेय, सुनील गुप्त, जिला सह मीडिया प्रभारी विकास निषाद, अनंतराम मिश्र, सूर्यकांत निराला, रजनीश त्रिपाठी, अजीत निषाद, गजेंद्र, अनुज सोनकर, अमित निषाद समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
इस दौरान नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। किसान मोर्चा को और मजबूत करने के साथ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धर्मेन्द्र सिंह को मिली नई जिम्मेदारी उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और समर्पण का परिणाम है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)