ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : सैटेलाइट ने पकड़ी पराली जलाने की करतूत,किसान पर 15 हजार तक जुर्माने की तैयारी।||Mau: Satellite captures stubble burning; farmer fined up to 15,000 rupees.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
सैटेलाइट ने पकड़ी पराली जलाने की करतूत,किसान पर 15 हजार तक जुर्माने की तैयारी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : पराली जलाने वालों पर प्रशासन की निगरानी अब आसमान से हो रही है। सैटेलाइट से मिली सूचना के आधार पर रतनपुरा ब्लॉक के विलौवा गांव में पराली जलाने की पुष्टि हुई है। जांच में किसान का खेत चिह्नित होने के बाद अब उस पर 15 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विस्तार : 
मऊ जनपद के रतनपुरा ब्लॉक के विलौवा गांव में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग के जरिए खेतों पर नजर रखी जा रही है। इसी निगरानी के दौरान मिले बुलेटिन के आधार पर कराई गई जांच में रतनपुरा विकासखंड के विलौवा गांव में पराली जलाने का मामला सामने आया है।
उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि सैटेलाइट से पराली जलाने की सूचना मिलने के बाद संबंधित गांव में जांच कराई गई। जांच में विलौवा निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र दुर्ग विजय सिंह के खेत में पराली जलाने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्धारित प्रावधानों के तहत खेत के रकबे के अनुसार आर्थिक दंड लगाया जाएगा। दो एकड़ से कम क्षेत्रफल पर 2,500 रुपये, दो से पांच एकड़ तक 5,000 रुपये और पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर 15,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
इस मामले में उप जिलाधिकारी सदर, मऊ को संबंधित खेत का क्षेत्रफल सत्यापित कर नियमानुसार जुर्माना निर्धारित करने और उसकी वसूली सुनिश्चित कराने के लिए अवगत करा दिया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों में स्पष्ट संदेश है कि पराली जलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर अब बचना आसान नहीं होगा। सैटेलाइट निगरानी के जरिए खेतों की पहचान कर दोषियों के खिलाफ आर्थिक दंड की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें