ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ 24 वर्षीय युवक को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ 24 वर्षीय युवक को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर। जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जारचा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को थाना जारचा पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर उपरालसी सड़क के पास से करण नामक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करण पुत्र सूरज, निवासी ग्राम ककराना, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद अवैध हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ थाना जारचा में मु0अ0सं0 206/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें