ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : दीपावली-छठ पर यूपी रोडवेज का टूटा रिकॉर्ड,एक ही दिन में 31.27 लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों से की यात्रा।||Lucknow: UP Roadways broke a record on Diwali-Chhath, with 31.27 lakh passengers travelling by roadways buses in a single day.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
दीपावली-छठ पर यूपी रोडवेज का टूटा रिकॉर्ड,एक ही दिन में 31.27 लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों से की यात्रा।
दो टूक : दीपावली और छठ पर्व पर घर पहुंचने की यात्रियों की भारी भीड़ के बीच उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें बड़ी राहत साबित हुईं। परिवहन निगम की विशेष व्यवस्था के तहत 12 दिनों में दो करोड़ से अधिक यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया। सबसे ज्यादा भीड़ 17 नवम्बर को देखने को मिली, जब एक ही दिन में 31.27 लाख से अधिक यात्रियों ने बसों से यात्रा कर नया रिकॉर्ड बनाया।
विस्तार : 
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने 6 से 17 नवम्बर 2026 तक विशेष परिवहन व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत यात्रियों की मांग और प्रमुख मार्गों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
आंकड़ों के मुताबिक, 6 नवम्बर को 18.06 लाख, 7 नवम्बर को 16.72 लाख, 8 नवम्बर को 17.36 लाख, 9 नवम्बर को 14.12 लाख, 10 नवम्बर को 16.42 लाख, 11 नवम्बर को 19.45 लाख, 12 नवम्बर को 19.26 लाख, 13 नवम्बर को 22.40 लाख, 14 नवम्बर को 20.07 लाख, 15 नवम्बर को 20.13 लाख, 16 नवम्बर को 17.15 लाख और 17 नवम्बर को सर्वाधिक 31.27 लाख से अधिक यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया।
परिवहन मंत्री ने बताया कि दीपावली और छठ पर खासकर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है। प्रदेश के महानगरों और दूसरे राज्यों के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों का रुख करते हैं। इसे देखते हुए पूर्वांचल सहित प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रियों को आवागमन में राहत मिली।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को सुरक्षित, सुगम और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहारों के दौरान बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और चालक-परिचालकों ने समन्वय के साथ काम किया।
दयाशंकर सिंह ने विशेष परिवहन व्यवस्था को सफल बनाने में योगदान देने वाले परिवहन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें