गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

गौतमबुद्धनगर: NIET कॉलेज में क्लासरूम बना अखाड़ा, छात्र-छात्राओं के दो गुटों में जमकर मारपीट; छात्राओं की पिटाई का वीडियो वायरल!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: NIET कॉलेज में क्लासरूम बना अखाड़ा, छात्र-छात्राओं के दो गुटों में जमकर मारपीट; छात्राओं की पिटाई का वीडियो वायरल!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एनआईईटी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर में हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान छात्राओं के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कुछ छात्र-छात्राएं आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लासरूम के अंदर हुए इस विवाद के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्र-छात्राओं के दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट में कितने छात्र-छात्राएं शामिल थे, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से भी पूरे प्रकरण की जांच की मांग उठ रही है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और घटनाक्रम की जांच कर मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान किए जाने की आवश्यकता है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है।।