शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

मऊ :शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार।||Mau:A man accused of having physical relations with a woman under the pretext of marriage has been arrested.|||

शेयर करें:
मऊ :
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना पुलिस टीम ने थाने मे दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।
 पुलिस ने आरोपी को कहिनौर चट्टी-कुश्मौर मार्ग के पास से दबोचकर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के निर्देशन में सरायलखंसी पुलिस टीम ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को कहिनौर चट्टी से कुश्मौर जाने वाले मार्ग के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज पासवान (19), पुत्र सुदेश पासवान, निवासी ग्राम गांई, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वह थाना सरायलखंसी में दर्ज मुकदमा संख्या 356/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वांछित था।
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।