ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर : अधिवक्ता को घेरकर लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान।।||Ambedkar Nagar: The lawyer was surrounded and beaten with an iron rod, leaving him bleeding.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकरनगर : 
अधिवक्ता को घेरकर लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान।।
●मुकदमे की पैरवी बनी दुश्मनी की वजह।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद मे मुकदमे की पैरवी करना एक अधिवक्ता को भारी पड़ गया। पैरवी से नाराज आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बाइक रोककर लोहे की रॉड से बेरहमी से की गई पिटाई में अधिवक्ता अवधेश कुमार पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनका दाहिना जबड़ा और दांत टूट गए, जबकि सिर, मुंह और आंख में भी गंभीर चोटें आई हैं।
विस्तार ; 
मामला 22 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे खपुरा बाजार का है। मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर उमरन निवासी संतोष कुमार पाण्डेय के अनुसार, उनके बड़े भाई अधिवक्ता अवधेश कुमार पाण्डेय मछलीगांव जहनियापुर से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खपुरा बाजार के पास आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया।
पीड़ित पक्ष की तहरीर के मुताबिक, जियालाल धुरिया और मेवालाल धुरिया निवासी मछलीगांव जहनियापुर, महेंद्र कुमार धुरिया निवासी खजुरी करौदी समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने अधिवक्ता को घेरकर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें मरा समझकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अधिवक्ता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। मामले में संतोष कुमार पाण्डेय की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 0656/2026 दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें