ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा : वृद्धाश्रम में समाज सेवक ने गर्म कपड़े व जरूरी सामान किया भेंट।।||Gonda:Social worker donated warm clothes and essential items to an old age home.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा :
 वृद्धाश्रम में समाज सेवक ने गर्म कपड़े व जरूरी सामान किया भेंट।।
संवाददाता वीरेन्द्र कुमार
दो टूक : गोण्डा जनपद के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में टिकट की दावेदारी कर रहे दिग्विजय सिंह पसका सोमवार को परसपुर विकासखंड के मोहना स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके बीच बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, बिस्तर तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की।
वृद्धाश्रम पहुंचने पर दिग्विजय सिंह ने वहां मौजूद वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बुजुर्गों को शॉल, टोपी, मोजे, रजाई, गद्दा, तकिया, चादर सहित अन्य जरूरी सामान वितरित किया। सर्दी के मौसम को देखते हुए उपलब्ध कराई गई इन वस्तुओं से वृद्धजनों को ठंड से बचाव में मदद मिलेगी।
इस सेवा कार्यक्रम के लिए दिग्विजय सिंह की ओर से सुबह से ही भोजन तैयार कराने की व्यवस्था की गई थी। भोजन तैयार होने के बाद उन्होंने किसी औपचारिकता के बजाय वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच बैठकर उनके साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत की और उनके साथ आत्मीयता के साथ समय बिताया। भोजन के उपरांत उन्होंने बुजुर्गों को आवश्यक सामग्री भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह पसका ने कहा कि ठंड का मौसम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन वृद्धजनों को इस दौरान विशेष देखभाल और सहयोग की आवश्यकता होती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों और बुजुर्गों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। बुजुर्गों की सेवा और उनका सम्मान करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच आत्मीयता और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। दिग्विजय सिंह ने काफी समय तक उनके साथ रहकर बातचीत की और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। उनके इस सेवा कार्यक्रम की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें