शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

मऊ :नवागत कप्तान अचानक पहुचे थाना मुहम्मदाबाद,पुलिस कर्मियों मे मचा हड़कंप।||Mau:The newly appointed Captain suddenly arrived at Muhammadabad police station, causing a stir among the police personnel.||

शेयर करें:
मऊ :
नवागत कप्तान अचानक पहुचे थाना मुहम्मदाबाद,पुलिस कर्मियों मे मचा हड़कंप।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को थाना मुहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न कार्यालयों, अभिलेखों और बुनियादी व्यवस्थाओं की जांच कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विस्तार :
नवागत एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटर से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, पुलिस बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए।
●महिला शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो।
महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान एसपी ने महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाली महिलाओं की शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुना जाए। शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही कार्रवाई के बाद पीड़िताओं से नियमित रूप से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि उन्हें प्रभावी राहत मिल सके।
●साफ-सफाई और अनुशासन पर विशेष जोर।
थाना परिसर का भ्रमण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिसकर्मियों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कार्यालयी कार्यों में अनुशासन बरतने और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद कमलाकान्त वर्मा सहित थाने के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।