गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

मऊ :मानदेय बढ़ोतरी के लिए समूह सखियों ने दिया ज्ञापन ।।||Mau:A group of friends submitted a memorandum demanding an increase in their honorarium.||

शेयर करें:
मऊ :
मानदेय बढ़ोतरी के लिए समूह सखियों ने दिया ज्ञापन ।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज विकास खंड पर वृहस्पतिवार को मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर समूह सखियों ने खंड विकास अधिकारी कोपागंज चंद्रशेखर कुशवाहा को ज्ञापन दिया।इस दौरान महिलाओं ने मानदेय बढ़ाकर बीस हजार रुपए प्रतिमाह कराने और अन्य उपलब्ध कराने की मांग उठाई। 

   समूह सखियों ने कहा कि मंहगाई के दौर में समूह सखियों को महज दो हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है इतनी कम राशियों में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है इसके अलावा सरकारी कार्य पूरा करने के लिए हमें अपने ही पैसे से मोबाइल रिचार्ज करना पड़ रहा है इससे आर्थिक परेशान और बढ़ जा रही है महिलाओं ने बताया कि सरकारी योजनाओं और कार्यों के क्रियान्वयन में सहयोग कर रही है लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही है। सरकार से मांग की गई कि मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। साथ ही स्मार्टफोन, पहचान पत्र और निर्धारित ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से धरने में बिंदु शर्मा, चंदा राजभर, श्वेता गुप्ता, कविता यादव, कुसुम राजभर, पुनम, रिना राव, सुमित्रा, लक्ष्मी,अनीता बिनम, कुमकुम, देवन्ती,सुमन पुनिता,ममता,संजू समेत कई समूह सखियां मौजद रहीं।