गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सुपरनोवा में गार्ड से विवाद के बाद बूम बैरियर तोड़कर घुसने का आरोप, वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सुपरनोवा में गार्ड से विवाद के बाद बूम बैरियर तोड़कर घुसने का आरोप, वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में सुरक्षा गार्ड से विवाद के बाद स्कोडा कार चालक पर कथित तौर पर बूम बैरियर तोड़कर सोसायटी में जबरन प्रवेश करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना सेक्टर-126 पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में एक स्कोडा कार बूम बैरियर की ओर जाती दिखाई दे रही है। वीडियो में वाहन की टक्कर से बैरियर को नुकसान पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया। जांच में सामने आया कि तुषार शर्मा पुत्र लक्ष्मीकांत, निवासी सेक्टर-15 नोएडा, द्वारा सुपरनोवा सोसायटी में अपनी कार से जबरदस्ती प्रवेश को लेकर सुरक्षा गार्ड के साथ विवाद किया गया था।

मामले में थाना सेक्टर-126 पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी तुषार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। सोसायटी में प्रवेश को लेकर हुए विवाद और बूम बैरियर को हुए नुकसान से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।।